Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य संपादित कराए जाने हेतु शासकीय सेवकों को दी बधाई | Shivpuri News

शिवपुरी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पूरी ईमानदारी एवं समपर्ण की भावना के साथ निर्वाचन कार्य संपादित कराए जाने के लिए जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र है। उन्होंने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र जारी किया जाए। इसके लिए सभी कार्यालय प्रमुखों से निर्वाचन कार्य में जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची भी लें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!