
सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले की नगरपालिका से हैं। जहाँ आजकल नगरपालिका में जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के दफ्तरों में ताला डला नजऱ आ रहा हैं। वही दूसरी ओर शहर की हालत भी बद से बदतर होती जा रही हैं। बात यहाँ शहर की नालियों की हो रही हैं। जहाँ सड़को के साथ साथ जो सड़क के किनारे नई नालियां बनाई गईं हैं। ना तो वो चालू हुई न ही उन्हें पूरी तरह से ढका गया हैं और जो शहर की पुरानी नालियां थी। वो पूरी तरह चोक हो चुकी हैं ना ही उनकी सफाई की जा रही हैं। ये सब नगरपालिका की तरफ से मेंटिनेंस किया जाता हैं, लेकिन नालियों की हालत जस की तस हैं। फ़ोटो में आप साफ देख सकते हैं कि नवाब साहब रोड पर नालियों की हालत क्या हैं। नालियां चोक होने का कारण कचरा हैं जो कि नालियों को पूरी तरह चोक कर चुका हैं। इस संबंध में जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उनका फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और साहब मीटिंग में है यह बात कहकर फोन काट दिया।
नई नवेली नालियों का कार्य अभी तक पूरा नही किआ गया हैं
दिखावटी नालियां बनाई गईं हैं नई सड़को के साइड में जो कि न तो पुरी तरह चालू हुई हैं। ना ही उन्हें पूरी तरह ढका गया हैं। कई जगह ऐसी हैं जहाँ यह कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका हैं। लेकिन उसका कारण यह रहा हैं। कि उस रास्ते से कई वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता हैं। इसी कारण उन जगहों का काम पूरा हैं। की नगरपालिका का दूसरा चेहरा किसी को न दिखे।नई सड़को के एवज में बनाई गईं नई नालियां केबल दिखाबे की नालियां बनकर रह गईं हैं। और उनका चालू न होना इस बात की ओर इशारा कर रहा हैं कि अब उन नालियों में भी कचरा भर भर कर पूरा कचरा उन नालियों को चोक कर देगा।
पुरानी नालियां हो चुकी हैं पूरी चोक
शहर में जो सड़क एवं सीवर के प्रोजेक्ट से पहले जो नालियां थी वो अभी की हालत में पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। लेकिन नगरपालिका इस ओर कोई भी ध्यान नही दे रही हैं। नगरपालिका में अभी दफ्तरों पर ताले डले हूए मिलते हैं। और अध्यक्ष साहब मुन्नालाल कुशवाह तो कई तरह के विवादों में रहे ही हैं। अभी 2 दिन पहले भी पानी को लेकर चक्काजाम किया गया था कमलागंज में ओर नारे भी लगाए गए थे नगरपालिका मुर्दाबाद के लेकिन हालात जस के तस बनी हुई हैं। अब देखते हैं नालियों की हालत यही बनी रहेगी या इसमे कोई दिलचस्पी दिखाते हैं नगरपालिका के अधिकारी?






Be First to Comment