शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय युवा सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ग्वालियर बायपास पर जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के कार्यालय पर रखी गई। जिला बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं संगठन मंत्री कोमलसिंह पवैया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजीत जैन जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी हेमंत झा, संभागीय युवा सम्मेलन के प्रभारी अनिल बोहरे, जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान द्वारा दी गई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जैन बंटी ने बताया की 16 फरवरी को गुना में होने जा रहे संभागीय युवा सम्मेलन को लेकर युवा मोर्चा की जिला बैठक रखी गई है जिसका मंच संचालन जिला महामंत्री हेमंत शर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए। मुकेश चौहान के द्वारा कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी कार्यकर्ताओं को युवा संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की गई। सभी मंचासीन अतिथियों के द्वारा संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया एवं आभार प्रतीक शर्मा नानू द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, सौरव बिरथरे, बादाम झा, बंटी, अजय रघुवंशी, प्रदीप धाकड़, नगर अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, शिवम पांडे, जितेंद्र राठौर एवं समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



