शिवपुरी। सुभाषपुरा के मुडख़ेड़ा के टोल टैक्स के आगे डांक बंगले के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने फरियादी कमलकिशोर पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ की रिपोर्ट पर से एक संदेही प्रेम गुर्जर निवासी करई अहमदपुर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी के अनुसार आरोपी प्रेम गुर्जर ने 14 मई की रात्रि उसकी बाइक चोरी कर ली थी। जिसकी जानकारी एकत्रित करने पर चोरी में प्रेम गुर्जर का हाथ होना सामने आया है। जिस पर पुलिस ने कायमी कर ली।



