Press "Enter" to skip to content

जैन समाज ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपा-shivpuri news

शिवपुरी। गुजरात प्रांत के जूनागड जिले के गिरनार पर्वत पर 23 जनवरी को जैन मुनि मुदित सागर महाराज का आसामाजिक तत्वों ने अपहरण कर लिया है 7 सात दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है, वहां का प्रशासन भी जैन समाज की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है, 
इस कारण आज पूरे देश भर की जैन समाज द्वारा प्रधानमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इसी क्रम में शिवपुरी जैन समाज ने भी जिला कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर मुनि मुदित सागर महाराज की शीघ्र अतिशीघ्र खोज करने की मांग की। ज्ञापन देते समय जैन समाज शिवपुरी के पं. सुगन चन्द्र, चिंतामणी जैन क्लावनी, पंकज जैन अरिहन्त, चितरन्जन जैन, दिनेश जैन मुरैना, दिनेश जैन महरौली, महेन्द्र जैन भैयन, जिनेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन मारबल, मुकेश जैन खरैइ, मुकेश जैन पत्रकार, रवीन्द्र जैन देदखुर, देवेंद्र जैन पट्वारी,ब्रजेश जैन रामगड आदि अनेक महानुभाव उपस्थित थे जिन्होंने कलेक्टर अनुग्रहा पी को ज्ञापन सौंपा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!