शिवपुरी। शास. प्राथमिक शाला परिच्छा अहीर में शिक्षक-शिक्षकाओं के आपसी सहयोग से वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण और दीप जलाकर अशोक शर्मा आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरसी विनोद मुदगल एवं मुख्य अतिथि बीईओ मोतीलाल खंगार रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुई बीआरसी विनोद मुदगल द्वारा शास. शालाओं में इनके संचालन के लिए बजट न होने पर भी, शिक्षकों ने छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए अकल्पनीय, सर्वोत्तम और अद्वितीय प्रयास किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ मोतीलाल खंगार ने कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद किया। अशोक शर्मा ने छात्रों को राष्ट्र का भविष्य और शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता कहकर संवोधित किया। प्राथमिक शाला परिच्छा अहीर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के हर संभव प्रयास हमारी बहनों द्वारा किए जा रहे है। यहां के छात्र भविष्य में देश के अच्छे नागरिक बनेगें जो राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करेंगे।
मंचाशीन अतिथियों और सरपंच विद्यादेवी यादव एवं अवतंश जैन द्वारा पुरस्कार वितरण कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी पातीराम आदिवासी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रीना समाधिया, कल्पना व्यास, वीणा गोलिया, केबी मुद्गल, चंचल, सविता अग्रवाल, वर्षा, कविता जैन, रत्ना सोनी एवं कालिंदी श्रीवास्तव पवन कुमार जैन, रामलाल जाटव, चन्द्रेश शर्मा आदि आयोजक के रूप में शामिल थे।





Be First to Comment