शिवपुरी। मायापुर के ग्राम खड़ीचरा मझरा में बीती शाम शासकीय हैडपंप से पानी भरने को लेकर पड़ौसियों के बीच झगड़ा हो गया और दो आरोपियों ने मिलकर फरियादी और उसके परिवार के सदस्य पर हमला बोल दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से दो आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र मानसिंह आदिवासी कल शाम करीब 4 बजे गांव में स्थित शासकीय हैडपंप पर पानी भरने गया था और जब पवन पानी भर रहा था तभी पड़ौस में रहने वाले धीरा आदिवासी और मंगल आदिवासी वहां पहुंच गए। जिन्होंने पवन को बाद में पानी भरने के लिए कहा और अपने बर्तन हैडपंप के नीचे लगा दिए। इसी बात को लेकर फरियादी और आरोपियों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया। जिसे देखकर फरियादी पवन के परिवार का सदस्य अतर सिंह आदिवासी भी वहां आ गया। जिस पर आरोपियों ने उसे भी गालियां देना शुरू कर दी और जब दोनों ने आरोपियों को गाली देने से रोका तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी और उनके बर्तनों को फैंककर पानी भरने के बाद फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।





Be First to Comment