
संगठन को गतिमान बनाने ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गठन
शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा संगठन के प्रांतीय निर्देशों के चलते संगठन को गतिमान बनाए रखने के लिए अपना भ्रमण दौरा तय किया और वह जिले के ब्लॉक बदरवास पहुंचे। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास पर भ्रमण हेतु उनके द्वारा प्रांतीय निर्देशों के बारे में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया और संगठन से जुडऩे का आह़वान किया। जिस पर ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा भी मौके पर की गई जिसमें सुरेश पाण्डे को मनोनीत किया गया जहां उन्हें संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। इसके साथ ही बदरवास ब्लॉक में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें बिन्दुवार एक ज्ञापन मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को सौंपा गया जिसमें मांग थी सातवें वेतन 3 माह का एरियर नगद था जो कि भुगतान नहीं हुआ, 2 प्रतिशत एरियर माह जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक का ऐरियर नहीं बना, एलटीटी कैसेज का भुगतान एवं प्रेरक की राशि शेष है, एम.आर.कैम्पिंग की प्रेरक राशि का भुगतान नहीं किया गया। एसनोल एप का भुगतान नहीं किया गया आदि समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने समस्त बदरवास ब्लॉक की नव गठित कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग एवं संगठन के संभाग और प्रांतीय स्तर तक बताऐंगे साथ ही समस्याओं का उचित निराकरण शीघ्र किया जाएगा। इस भ्रमण कार्यक्रम में शकीला काजी प्रांतीय संगठन सचिव, प्रमोद कटारे मीडिया प्रभारी, अल्का श्रीवास्तव, आमिर खान कोषाध्यक्ष, इश्त्याक सिद्धीक उपाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सतनबाड़ा मुकेश शर्मा, ब्लॉक प्रचार मंत्री बदरवास अशोक परिहार, मीडिया प्रभारी बदरवास तथा सीएचसी स्टाफ बदरवास उपस्थित रहा। इस अवसर पर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की श्रीमती ममता जाटव, अनीता सेन, मिथलेश सिरोहिया, जयश्री प्रधान, सरोज जैन, कल्पना शर्मा, विजयलक्ष्मी पटैल, मुन्नी खत्री, गीता शर्मा, गणेशराम बंसल आदि मौजूद रहे। जिन्होंने मिलकर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव सहित ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास व प्रांतीय एवं जिले के पदाधिकारियों का बदरवास आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।






Be First to Comment