
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन शिवपुरी पर बुधवार की सुबह यात्रियों को टिकट देते समय स्टेशन मास्टर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। बेहोश होने पर स्टेशन पर मौजूद स्टाफ उन्हें पास ही स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 8:10 बजे रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर उमेश मिश्रा को टिकट बांटते समय अटैक आ गया और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उनके मुंह से खून आने लगा। ड्युटी मौजूद आरपीएफ के शिव दत्त शर्मा व रेलवे खुफिया शाखा के प्रधान आरक्षक असलम मोहम्मद ने पास ही स्थित निजी सिद्धिविनायक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज मिलने पर स्टेशन मास्टर की हालात में सुधार है।






Be First to Comment