Press "Enter" to skip to content

तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित-shivpuri news

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में मैनर्स सपोर्ट इन डब्लपमेंट संस्था द्वारा विकासखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोलारस में जनपद पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी ने की। 
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा रहे जबकि जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. आशीष व्यास, बीएमओ कोलारस डॉ. अल्का त्रिवेदी, मैनर्स सपोर्ट इन डब्लपमेंट संस्था के फिरदोस खान मौजूद थे। 
कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू आपदा से लोगों को बचाने के लिए तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है और अगर कोई सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करता है, तो उसे 200 रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!