कचहरी के पास से बाइक चुरा ले गए चोर-shivpuri news

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज दोपहर के समय कचहरी के पास खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए। बाइक मालिक बृजेंद्र कुशवाह पुत्र रामरत्न कुशवाह निवासी करैरा ने बताया कि वह अपनी बाइक से काम से गए हुए थे और बाइक को कचहरी के पास खड़ा कर दिया। जब वह वापस आए तो देखा कि बाइक चोरी हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।