रिश्तेदारी में आया युवक, पड़ोसी के घर घुसा चोरी करने, परिजनों के जागने पर भागा / Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गिंदौरा में एक युवक ने चोरी का प्रयास किया लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह भाग गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भूरा पुत्र कन्हई राम निवासी गिंदौरा ने बताया कि बीते रोज रात को वह अपने घर में सो रहे थे तभी उसके खटपट की आवाज सुनाई दी जिससे उनकी नींद खुद गई। कमरे में जाकर देखा तो एक युवक चोरी कर रहा था जिस पर शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। भागते हुए युवक की पहचान कर ली गई उक्त चोरी करने आया युवक गगन गोस्वामी निवासी खरई का रहने वाला था और गिंदौरा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। घटना के बाद भूरा थाने पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।


संबंधित खबरें