Press "Enter" to skip to content

अखिल बने क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा प्रदेश इकाई द्वारा शिवपुरी युवा इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर अखिलप्रताप सिंह राठौर को  मनोनीत किया गया है। अखिल की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. हरिवंश सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) डॉ भागवत सिंह राजपूत की सहमति से मप्र युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कुं. पृथ्वीराज सिंह चौहान द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई। 

अखिलप्रताप सिंह ने अपनी नियुक्ति पर महासभा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ मुझे यह महती ज़िम्मेदारी दी गई है मैं समाज के सभी  वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं युवा साथियों के सहयोग से उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा। अखिल की नियुक्ति पर उन्हें समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने बधाइयां एवं शुभकामनाऐं प्रेषित कीं हैं जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा चतुर सिंह सेंगर,पूर्व जिलाध्यक्ष आरबीएस चौहान,रिपुदमन सिंह भदौरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह,जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह चौहान,पूर्व महासचिव गजेंद्र सोलंकी,पूर्व सरपंच मोती सिंह तौमर, राघवेंद्र सिंह कुशवाह,पत्रकार अजय सिंह कुशवाह,योगेश शर्मा विधायक प्रतिनिधि,प्रो.दिग्विजय सिंह सिकरवार,सुजान सिंह भदौरिया पार्षद,महेंद्र सिंह कुशवाह, पत्रकार अरविंद तौमर,करणी सेना प्रदेश प्रमुख अतुल सिंह,नीरज तौमर,आदित्य सिंह चौहान, अजयप्रताप सिंह भदौरिया,राजेश गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष संत सुरक्षा परिषद,गजेंद्र यादव एड.,अजयराज सक्सेना पत्रकार,सुनील रजक,पत्रकार,ताराचंद राठौर,मानवेन्द्र सिंह,सत्यम सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह जादौन,अखिल चौहान,अभय प्रताप सिंह,चौहान,अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह जादौन, अरुण प्रताप सिंह, कल्लू कुशवाह,सुरेंद्र कुशवाहा,रमेश कुशवाहा,आकाश कुशवाहा, राज कर्मावत,निहाल कोड़े,सचिन मांझी आदि प्रमुख हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!