शिवपुरी। एक मुर्गे ने एक साल की मासूम को खेलते वक्त काट लिया तो बच्ची की मां पुलिस थाने जा पहुंची तब मां की शिकायत पर पुलिस ने मुर्गे को मालिक सहित तलब कर लिया।
शिवपुरी में रहने वाली पूनम कुशवाह की एक साल की बेटी को उसके पड़ोसी के मुर्गे ने काट लिया तो पहले तो पूनम ने पप्पू से शिकायत की लेकिन उसके बाद भी मुर्गे ने पूनम की बेटी को काटा तो पूनम मुर्गे की शिकायत लेकर पुलिस थाने जा पहुंची।
उधर पुलिस के बुलावे पर अपने मुर्गे के साथ पुलिस थाने पहुंचे, मुर्गे के मालिक पप्पू का कहना था कि वह तो अपने मुर्गे को पिंजरे में बंद करके रखते है, पर पता नही कैसे पिंजरे से बाहर आ जाता है। जबकि पुलिस का कहना है कि मुर्गे के मालिक और पीड़ित बच्ची की माँ दोनों के बीच समझौता करवा दिया है। पुलिस के अल्टीमेटम के बाद मुर्गे के मालिक पप्पू का कहना है कि अब उसके मुर्गे ने बच्ची को काटा तो वह मुर्गे को बेच देगाए इस पूरी घटना में उस मुर्गे को नही पता कि अब उसकी हरकत उसको हलाल करवा देगी।






Be First to Comment