
शिवपुरी-आज के बदलते दौर में किस प्रकार आधुनिकता के साथ संचालित होने वाले कैमरों का संचालन किया जाए, किस प्रकार से फोटो-वीडियो शूट करें, कैसे कैमरों में आई को तकनीकि को तुरंत हल करें आदि समस्याओं का समाधान और अन्य जिज्ञासाओं का हल गत दिवस आयोजित एक दिवसीय फोटो-वीडियो कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध डिजीटल कैमरा कंपनी कैनन के आए विशेषज्ञ नरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा किया गया जिन्होंने बताया कि कैनन कंपनी के उत्पाद फोटो-वीडियो के क्षेत्र में अग्रणीय रहते है और इनकी उपयोगिता से शानदार फोटो-वीडियो बनाए जाकर इसे एक स्व व्यावसाई बनने का अवसर इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग कर सकते है। इस कार्यशाला के माध्यश्म से कैनन कैमरा-वीडियो को लेकर विशेषज्ञ ने जानकारी दी और इस क्षेत्र में कार्य करने वाले होनहार प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए किस प्रकार से फ ोटो.वीडियो शूट किया जाएए कैमरा किस प्रकार से चलाया जाए आदि की जानकारियां दी जाऐंगी ताकि इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन निष्का सेल्स संचालक दीपेश अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें फ ोटो-वीडियो का कार्य करने वाले वीडियोग्राफ र और उपभोक्ताओं को डीएसएलआर कैमरे से संबंधित नए मॉडल्स और फीचर की जानकारी के लिए आमंत्रित किया गया था जिसमे लगभग 50 से अधिक फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर कैनन कंपनी द्वारा कैमरों एवं वीडियो कैमरों की नई रेंज की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैनन की और से नरेंद्र सिंह राठौर ( ट्रेनर), भूपेंद्र पटेल सेल्स ऑफि सर, फ ोटोग्राफर संघ के अध्य्क्ष धर्मेंद्र भी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ नरेन्द्र राठौर का निष्का सेल्स संचालक दीपेश अग्रवाल द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।






Be First to Comment