खुड़ा के गिरजेश को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शक्तिपुरम खुड़ा पर रहने वाले एक युवक गिरजेश कुमार शर्मा पुत्र शंकरसिंह शर्मा निवासी ग्राम नेगमा थाना रन्नाैद को एक युवक ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी गिरजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को दोपहर के समय उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आया और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब गिरजेश ने फोन करने वाले व्यक्ति से नाम पूछा तो फोन कट कर दिया। उसके थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया आौर जान से मरने की धमकी दी गईं। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।