
सड़कों के निर्माण से पूर्व ही धसकी शहर की सड़कें
आखिर क्यों मेहरबान हैं नपा प्रशासन ठेकेदार पर
शिवपुरी ।शहर की जनता को निजात दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर की 17 सड़कों के लिए अथक मेहनत करके राशि जारी कराकर सड़कों के निर्माण कार्य चालू कराया लेकिन इन सड़कों पर नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों व ठेकेदारों की मिली भगत से इतना घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा हैं कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हो पाया उससे पूर्व ही सड़क खुद जाती हैं। झूठी टेस्ट रिपोर्टों लगाकर इंजीनियर ठेकेदार का भुगतान करा देेते हैं। इन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए भोपाल की टीम आकर पिट लगाकर इनकी जांच करें तब तक इनका भुगतान न करना जनहित में उचित होगा। उदाहरण के लिए अभी हाल ही में शहर के बीचों-बीच डाली गई कोर्ट रोड़ की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण ही नहीं हो पाया हैं उससे पूर्व ही उखड़ गई हैं और कई जगह धसक भी गई हैं। इसी तरह मनियर पेट्रोल पंप से लेकर मनियर चौराहे तक डाली गई हैं लेकिन यह सड़क तीन जगह से दरार दे गई हैं। आखिर कार्य इन सड़कों के निर्माण की गारंटी नगर पालिका ने टेंडर के अनुसार तीन से पांच साल होना चाहिए लेकिन जब सड़क दो माह में ही उखड़ जाए या धसक जाए तो क्या ठेकेदार की एफडीआर और एसडी राशि को राजसात कर फर्म को ब्लैक लिस्टिड करने का नियम हैं लेकिन आज तक इस ठेकेदार के खिलाफ आखिर कार्य कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई और उसे प्रोत्साहन के रूप में अन्य सड़कों के निर्माण कार्य की अनुमति और दे जाती हैं इससे बड़ा और क्या भ्रष्टाचार होगा।
माप के अनुरूप नहीं डाली जाती सड़क
गुणवत्ता के मानकों से हटके हल्की क्वालिटी के मटेरियल से बनाई सड़क को विभाग द्वारा मोटा कमीशन लेकर पास कर दिया जाता हैं और इससे ठेकेदार की बल्ले-बल्ले हो जाती हैं और गुणवत्ता विहीन होने के कारण चंद ही दिनों में सड़क उधड़ी-उधड़ी नजर आने लगती हैं। इसी तरह अभी हाल ही में शहर की दर्जनों सड़कों के हाल देखे जा सकते हैं। जिन्हें नगर पालिका के इंजीनियर आरडी शर्मा की मिली भगत के साथ एक ठेकेदार का खुला खेल चल रहा हैं और बिना माप के अनुरूप शहर की सड़कें बनाई जा रहीं हैं।
घटिया क्वालिटी की रेता, गिट्टी सीमेंट के साथ डामर का खुलेआम किया जा रहा है उपयोग
कोलारस के ये ठेकेदार शहर सड़कों का निर्माण करने लिए बुलाए गए लेकिन इन सड़कों के निर्माण में किस तरीके की घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे हैं कि अभी हाल ही एसपी कोठी के पीछे बनाई गई सी.सी. सड़क को डालने के दो दिन बाद ही वहां धूल से उड़ती नजर आई और नगर पालिका के कर्मचारियों ने इस सड़क को पुन: सही करने के निर्देश दिए तब कहीं जाकर उस सड़क में जगह-जगह अच्छी क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग करके उसे चलने योग्य बनाया। लेकिन यह सारी गतिविधियां शिवपुरी नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों को देने के बाद भी इस ठेकेदार के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
इस ठेकेदार की धसक चुकी हैं कई सड़कें
सड़क निर्माण पिछले काफी समय से कोलारस के ये ठेकेदार शिवपुरी नगर पालिका काफी अच्छी धमक जमाए हुए हैं और लगातर शहर की सड़कों का निर्माण करने में लगे हुए हैं क्योंकि इन्हें शिवपुरी नगर पालिका के एक इंजीनियर साहब सरपस्ती हांसिल हें। जिसके चलते इनकी बनाई हुई सड़कों के धसकने पर भी साहब ने कोई कार्यवाही नहीं की। बल्कि लीपापोती करते हुए धसकी हुई सड़कों पर पेचवर्क करके जगह-जगह गड्डों को भरवा दिया और उनका पूरा भुगतान भी निकलवा दिया गया है। इससे साफ जाहिर होता हैं कि ठेकेदार का नगर पालिका में खुला कमीशन का खेल अनबरत रूप से जारी हैं। जिनमें भारती विद्यालय के सामने, एसपी कोठी के पीछे सीटी सेंटर, मनियर रोड़, कोर्ट रोड़, ठकुरपुरा रोड़, गांधी पार्क तिकोनिया पार्क के पास वाली रोड़ सहित कई स्थानों पर सड़कें धसक चुकी हैं जिन्हें बने मात्र दो माह भी नहीं हुए।
नहीं भरी गई सड़कों की साईडें
कई जगह ठेकेदार द्वारा सड़कों के निर्माण के साथ घटिया क्वालिटी की सड़कें तो बना दी गई हैं लेकिन इन सड़कों के दोनों ओर जो साईडें भरना थी उनका आज दिन तक कोई भी भराव नहीं किया गया जिससे कई हादसे भी हो चुके हें, लेकिन इन की जानकारी नगर पालिका को होने के बाद भी इन साईडों को भरने का काम क्यों नहीं किया जा रहा हैं।






Be First to Comment