Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका के फेसबुक पर डाल दिए प्रेमी ने अंतरंग फोटो व मैसेज, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कॉलोनी में एक युवती के अश्लील फोटो व मैसेज सोशल साइड पर डाल दिए गए। मामले का पता जब युवती को चला तो वह थाने गई और मामले में केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के 26 सितंबर 2020 को सोशल साइड पर एक आईडी बनाकर उसके दोस्त के साथ अश्लील फोटो व मैसेज डाल दिए। जब इस बात का पता युवती के भाईयों को चला तो वह घर पहुंचे और अश्लील फोटो व मैसेज के बारे में पूछा। जिस पर युवती ने इसकी जानकारी न होने की बात कही। मामले को लेकर युवती थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!