Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में परिवर्तन, दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए | Shivpuri news

राकेश गुप्ता और महाराज सिंह लोधी को बनाया गया कार्यकारी जिला अध्यक्ष



शिवपुरी। लोकसभा चुनाव से पहले शिवपुरी जिला कांग्रेस में संगठनात्मक रूप से परिवर्तन किया गया है। कांग्रेस संगठन को गति देने के लिए जिला कांग्रेस में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राकेश गुप्ता और महाराज सिंह लोधी (पिछोर) को नई जिम्मेदारी दी गई है। राकेश गुप्ता शिवपुरी में वैश्य समाज से आते हैं और पूर्व में शिवपुरी शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय सांवलदास गुप्ता शिवपुरी नगरपालिका के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी पिछोर से आते हैं। कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति को लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

*शिवपुरी ग्रामीण अध्यक्ष भी बदले गए*

जिला स्तर पर हुए संगठनात्मक परिवर्तन के अलावा कांग्रेस में शिवपुरी ग्रामीण अध्यक्ष को भी बदला गया है। शिवपुरी ग्रामीण अध्यक्ष प्रदुमन वर्मा के स्थान पर नया ग्रामीण अध्यक्ष भरत सिंह रावत को बनाया गया है जो पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!