Press "Enter" to skip to content

वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना के देवखो फैक्ट्री के पास आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने गांव पिपरौदा उवारी से खनियांधाना जा रहा थ्ज्ञा। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


 

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौदा उवारी निवासी सिरनाम साहू प्रतिदिन अपने गांव से खनियांधााना काम से आता था। आज सुबह भी वह अपना काम निपटाने के लिए घर से निकलकर खनियांधाना जाने क ेलिए अपनी बाइक से रवाना हुआ। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वह देवखाो फैक्ट्री के पास पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहा सिरनाम साहू घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और मृतक के शव को वहां से उठाकर पीएम हाउस भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!