Press "Enter" to skip to content

एटीएम से रुपए निकालने जा रहे बाइक सवारों में कार ने मारी टक्कर-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक कार चालक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
आदित्य जाटव पुत्र राकेश जाटव निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी ने बताया कि वह अपने दोस्त जयराज के साथ एटीएम से रुपए निकालने के लिए जा रहे थे तभी एसबीआई एटीएम के पास ग्वालियर वाइपास रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया लेकिन नंबर देख लिया जिस आधार पर थाने में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!