परशुराम जयंती के अवसर पर मनीष वाजपेई एवं केशव भार्गव ने घर-घर जाकर किया राशन का वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी। भगवान परशुराम जी की जयंती पर लोगों को राशन का वितरण किया गया राशन वितरण में शिवपुरी ब्रांच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर मनीष वाजपेयी व केशव भार्गव ने अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में गरीब बस्तियों एवं कोविड-19 जैसी महामारी में लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसको देखकर सभी जरूरतमंदों को घर-घर जा कर राशन वितरण किया एवं उनका हालचाल जाना और आगे भी जरूरत पड़ने पर इसी तरह जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान एवं मदद करने के लिए हमेशा तत्पर उपलब्ध रहेंगे।

समाजसेवी मनीष वाजपाई से बात की तो उन्होंने बताया कोरोना जैसी महामारी के कारण आज हम इस बुरे दौर से गुजर रहे हैं जिसके कारण पिछले एक माह से लॉक डाउन की स्थिति के कारण बहुत से लोगों को बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए हमने प्रयत्न किया कि हम इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को घर-घर जाकर मदद करेंगे जैसे भी सेवा हम लोगों से बनेगी हम मदद करेंगे और इस कोरोना जैसी महामारी को हरा पाएंगे।