शिवपुरी-विश्व प्रसिध्द डिजिटल कैमरा कंपनी कैनन द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क वर्कशॉप(कार्यशाला)कल शिवपुरी में होने जा रही है। इस कार्यशाला के माध्यश्म से कैनन कैमरा-वीडियो को लेकर विशेषज्ञ जानकारी देंगें और इस क्षेत्र में कार्य करने वाले होनहार प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए किस प्रकार से फोटो-वीडियो शूट किया जाए, कैमरा किस प्रकार से चलाया जाए आदि की जानकारियां दी जाऐंगी ताकि इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन निष्का सेल्स संचालक दीपेश अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है जिसमें फोटो-वीडियो का कार्य करने वाले वीडियोग्राफर और उपभोक्ताओं को डीएसएलआर कैमरे से संभंधित नए मॉडल्स और फीचर की जानकारी के लिए आमंत्रित किया गया है जो भी इस कार्यशाला में भाग लेना चाहे वह आज 16 मई को स्थान होटल राज पैलेस पुराना बस स्टैण्ड शिवपुरी पर दोप.3 बजे पहुँचकर प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर कैनन कंपनी द्वारा कैमरों एवं वीडियो कैमरों की नई रेंज की भी जानकारी दी जाएगी और स्पेशल डिस्काउण्ट के भी ऑफ र दिए जाऐंगें।



