Press "Enter" to skip to content

नकली नोट छापने वाला गिरोह पकड़ा, यू ट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना / Shivpuri News

तीन आरोपी गिरफ्तार


 

शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं,एक नकली नोट छापनेवाला गिरोह पकड़ा हैं,गुरूवार की मध्य रात्रि कोलारस के वायपास स्थित होटल से नकली नोट चलाने वाले तीन आरोपियों की सूचना कोलारस पुलिस को मिली। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर तत्काल पुलिस टीम भेजी जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास दो सौ रूपये के 19 नकली नोट बरामद हुये। गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ करने पर तीसरे आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली प्रिंटर मशीन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीवद्ध कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक का कहना हैं कि होटल संचालक से सूचना प्राप्त हुई थी कुछ लोग नकली नोट देकर सामान खरीद रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रिंटर ओर 200 के 19 नकली नोट बरामत किये, पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोट छापना उन्होंने गूगल पर यू ट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!