
शिवपुरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु जैमिनी (काका) का दुखद निधन हो गया। काका भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे और उन्होंने संगठन के लिए अनेक काम किए। उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। राजनीतिज्ञों, समाजसेवी व लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करनें और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की बात कही।




