बरसात से पहले शुरू हुई नालाें की सफाई / Shivpuri News

 

शिवपुरी। बरसात के आगमन से पूर्व ही शिवपुरी शहर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन द्वारा मशीनों से नालों की सफाई का अभियान शुरू हो गया है।

आज नगर के कई नाले पोकलेन मशीन से साफ  कराए गए जिसकी मॉनिटरिंग सीएमओ गोविंद प्रसाद भार्गव और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की। उल्लेखनीय है कि नगरीय क्षेत्र में बाढ़ के हालात निर्मित ना हो जिसके चलते वर्षा काल से पूर्व ही कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टर को पहले से ही सभी समुचित प्रबंध करने तथा नालों की साफ सफाई नपा द्वारा करवाने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों के क्रम में कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देशित किया और शहर के सभी नालों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।