Press "Enter" to skip to content

कल्याणपुर खदान का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे पीएस-shivpuri news

उत्खनन मिला बंद, रिपोर्ट पर कलेक्टर करेंगी कार्रवाई
शिवपुरी। सोन-चिरैया अभ्यारण क्षेत्र में िस्थत करैरा इलाके की बहुचर्चित कल्याणपुर रेत खदान पर सोमवार को खनिज विभाग के पीएस नीरज मंडलोई आकस्मिक छापामारी के लिए पहुंचे, लेकिन खनन का कार्य बंद मिला। इस दौरान उन्होंने कल्याणपुर पर जो भी देखा उसकी रिपोर्ट कलेक्टर को देने की बात कही है। कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि पीएस आज शिवपुरी आए थे और कल्याणपुर खदान गए थे। रिपोर्ट उन्हें मंगलवार तक मिलेगी, पीएस ने उन्हें रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं इसलिए रिपोर्ट मिलने के बाद वे कार्रवाई करेंगी। बता दें कि कल्याणपुर खदान का संचालन ग्राम पंचायत की ओर से किया जा रहा है और यहां उत्खनन को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। कल तक यहां बड़े पैमाने पर यहां उत्खनन किया जा रहा था तो वहीं आज पीएस के दौरे के समय काम बंद होने की जानकारी सामने आई है। कलेक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत कल्याणपुर का संचालन कर रही है और उसे अधिकार मिला हुआ है। बता दें कि कल्याणपुर खदान को लेकर अलग-अलग जानकारी इससे पहले सामने आती रही थी और चंद रोज पहले खदान के बंद होने के बावजूद उत्खनन होने की बात कही गई थी, लेकिन कलेक्टर ने बताया कि खदान को स्वीकृति दी गई है और वह ग्राम पंचायत संचालित कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!