शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत बुधवार को पेट्रोल पंप के पास रोड पर एक नवजात शिशु का शव मिला। मामले की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
बदरवास के पेट्रोल पंप के पास रोड पर एक कागज का कार्टून रखा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे भगवतसिंह पुत्र सुल्तानसिंह परिहार ने जब कार्टून को देखा और उसे खोला तो उसके अंदर एक नवजात शिशु मृत तौलिया में लपेटा हुआ रखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल की पड़ताल की। यह नवजात शिशु कौन फेंक गया इसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment