Press "Enter" to skip to content

सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को मिला नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद पंचायत कोलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयदेव शर्मा ने ग्राम पंचायत खौकर के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कार्य में लापरवाही करने पर नोटिस जारी किया है। जनपद सीईओ ने बताया कि समस्त पंचायत को यह निर्देश दिए गए है कि ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को अपने मुख्यालय की ग्राम पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्य संपादित करेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयदेव शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत खौकर का औचक भ्रमण किया गया तब ग्राम पंचायत खौंकर के सचिव फूल सिंह धाकड़ एवं ग्राम रोजगार सहायक रवि धाकड़ मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे। कार्य में लापरवाही देखतेे हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!