Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत एक ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

नरेंद्र गुर्जर व कामला बाई गुर्जर निवासी करईडाडा अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब वह नरेश की दुकान के पास करई डाडा पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 के जरिए अस्पतला इलाज के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!