
शिवपुरी। सिरसौद गांव में पिछोर रोड पर सिरसौद चौराहे पर
चाऊमीन व पेटीज बेचने के बाद सोमवार की शाम ठेला लेकर घर लौट रहे युवक को
ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मां अपनी गोद
में बेटे का सिर रखकर मदद के लिए गुहार लगाती रही। डायल 108 पर सूचना के एक
घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने गाड़ी की व्यवस्था
कराकर युवक का शव अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के
मुताबिक चाऊमीन व पेटीज का ठेला लेकर लौट रहे संजीव योगी (31) पुत्र
रामसेवक निवासी योगी मोहल्ला सिरसौद को शाम 7:45 बजे ट्रैक्टर ने टक्कर मार
दी। हादसे में गंभीर चोट की वजह से सड़क पर खून बिखर गया। घर से कुछ दूरी
पर हादसा होने पर मां कुछ ही समय में घटना स्थल पहुंच गई।
बेटे
का सिर अपनी गोद में रखकर लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। जब एंबुलेंस
नहीं आई तो रात 8:45 बजे स्थानीय लोगों ने गाड़ी की व्यवस्था की और संजीव को
अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि
संजीव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।






Be First to Comment