सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय की रही सराहनीय पहल
शिवपुरी। पिछले काफी समय से स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी द्वितीय क्रमोन्नति के लाभ को लेकर परेशान बने हुए थे, और अपनी समस्या के निराकरण के लिए सांसद सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी पर आए और पेंशनरों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ विभागीय आला अधिकारियों के समक्ष रखा।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नति दिए जाने के आदेश प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आरबी सिंडोसकर द्वारा 21 जनवरी को जारी कर देने पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से मिले सहयोग से अभिभूत होकर पेंशनर्स एसोसियेशन जिला शाखा शिवपुरी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं क्षेत्रीय सांसद योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार शिक्षा विभाग के पेंशनर्स के अनेक लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 16 जनवरी को प्रभारी डीईओ सिंडोस्कर से भेंट कर अतिशीघ्र समस्याओं के निराकरण किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस क्रम में 21 जनवरी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों को द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ मिला है उनमें प्रमुख रूप से श्रीमती निर्मला शर्मा, चम्पालाल जैन, रमेशचंद शर्मा, सुरेंद्र कुशवाह, जगदीश शर्मा, हरिकृष्ण भार्गव, प्रेमीलाल वर्मा, रामचरण सेन, कोमल लिधोरिया, अशोक शर्मा, चन्द्रकिशोर दुबे, लक्ष्मण कुशवाह, मर्दन रावत, रंगीलाल वर्मा, सिद्धनाथ बाजपेयी, नरसिंह राजपूत, सुरेष गौतम, खेमचंद झा, ओमप्रकाष द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी के आदेष दिनांक 21 जनवरी को प्रसारित कर दिए गए हैं, इसके अतिरिक्त रमेश चंद शर्मा, प्रेमीलाल वर्मा, अविनाश श्रीवास्तव के न्यायालयीन प्रकरण के क्रम में भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।



