Press "Enter" to skip to content

एक बार फिर चलित थानों की शुरुआत, एसपी रहेंगे मौजूद | Shivpuri news

शिवपुरी। जिलों में एक बार फिर से चलित थानों की शुरुआत होगी। जिसमें एस पी स्वयं थाने पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही करेंगे। खास बात यह है कि इन शिविरों में एस पी के साथ साथ एडीशनल एस पी और एसडीओपी भी लोगों की सुनवाई करते नजर आएंगे। 

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने कुछ समय पूर्व सभी अनुभागों में जाकर चलित थानों की शुरूआत की थी जिसमें आवेदकों की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु एस पी कार्यालय में शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। इसमें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी स्वयं जनता की समस्याओं को सुनेंगे एवं तत्काल मौके पर निराकरण करेंगे।महाशिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर एवं समस्त अनुभागों के एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!