Press "Enter" to skip to content

खाना परोसने को लेकर युवकों को पीटा | Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर के ग्राम लोटन में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना परोसने को लेकर दो युवकों का गांव के ही दो लोगों से विवाद हो गया और आरोपियों ने पीडि़त युवकों के साथ मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के  अनुसार नीरज केवट और रामवीर केवट गांव में भगवत यादव के घर के सामने आयोजित एक कार्यक्रम में परस करा रहे थे। तभी आरोपी राजपाल यादव और श्याम सिंह यादव ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और दोनों को गालियां दी। जब पीडि़त युवकों ने आरोपियों को गाली देने से रोका तो दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को समझा बुझाकर वहां से भगा दिया, लेकिन जब पीडि़त दोनों युवक आयोजन खत्म होने के बाद अपने घर जा रहे थे। जिन्हें दोनों आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और उनके साथ फिर मारपीट कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!