Press "Enter" to skip to content

ऑनलाइन शिक्षक संगोष्ठी में जिले से अव्वल रहने पर कलेक्टर ने किया सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी।  शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर 5 सितंबर को प्रदेश भर में ऑनलाइन शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। शिक्षक दिवस के मौके पर नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर आयोजित हुई इस संगोष्ठी में शिवपुरी जिले से उच्च माध्यमिक शिक्षक राजा बाबू आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोरोना काल की वजह से सम्मान समारोह पर रोक लगा दी गई थी जिस वजह से तत्सम है उक्त समारोह आयोजित नहीं हो सका लेकिन  मंगलवार को शहर के कन्या कोर्ट रोड हायर सेकंड्री स्कूल के वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक राजा बाबू आर्य को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र  भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे, रमसा के एडीपीसी एमयू शरीफ, एपीसी अनीता गुप्ता आदि मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!