शिवपुरी। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण किए जाने के लिए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या निवारण शिविर एवं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले में 12 फरवरी से किया जाएगा।
जिला पंचायत के सीईओ राजेश जैन ने बताया कि 12 फरवरी से आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर एवं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम खतौरा, बामौरकला और नगर पालिका शिवपुरी के नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। जबकि 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम खरई, भौंती, सुरवाया में, 20 फरवरी को ग्राम खोड़, रन्नौद, मायापुर, 23 फरवरी को कोलारस, पिछोर एवं ख्यावदाकलां में, 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बदरवास, खनियांधाना, फिजीकल चौराहा शिवपुरी, 3 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम लुकवासा, अछरोनी, फतेहपुर चौराहा में, 5 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सेसई सड़क, करारखेड़ा एवं न्यूब्लॉक नरहरि चौराहा शिवपुरी में आयोजित किए जाएगें।
इन शिविरों में कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत मुख्यालय के आसपास आने वाले वार्डों एवं ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जाएगा।
भ्रमण के समय कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के सीईओ, उपसंचालक कृषि, उपसंचालक सामाजिक न्याय, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी, कार्यपालन यंत्री आरईएस, जिला खाद्य अधिकारी, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ नगर पालिका उपस्थित रहेंगे।






Be First to Comment