Press "Enter" to skip to content

पूर्व पार्षद वंदना शिवहरे का कोरोना से निधन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण शिवहरे के पुत्र राजेंद्र शिवहरे की धर्मपत्नी पूर्व पार्षद वंदना शिवहरे जी आज 10 मई को सुबह 5:00 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। श्रीमती शिवहरे को 2 दिन पूर्व विशेष विमान से बिड़ला हॉस्पिटल ग्वालियर से मुंबई ले जाया गया जहां उसे बचाया नहीं जा सका।

 

 श्रीमती शिवहरे 8 दिन शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही जहां हालत में सुधार ना होने के कारण ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में ले जाया गया वहां भी 8 दिन रही। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण मुंबई विशेष विमान से ले जाया गया। शिवहरे शिवपुरी शहर की जानी मानी हस्ती दो हंस वेल्डिंग वालों की बहू थी। शिवपुरी शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई थी। उनके निधन पर शहरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!