Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बच्चों को दी बधाई और बढ़ाया मनोबल | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी-जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वार अपने जारी प्रेस बयान में बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल में इस बार जिले के होनहार बच्चों ने अंचल का नाम प्रदेश और देश में नाम रोशन किया है। जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शासकीय विद्यालयों में बच्चों ने प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाया तो वहीं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों ने भी प्रदेश की मैरिज सूची में अपने आप को बनाए रखा। ऐसे सभी मेधावी छात्र-छात्राऐं अपना उज्जवल भविष्य अपने तय लक्ष्य के अनुरूप अध्ययन करें और कभी भी हार से हारे नहीं बल्कि जीत का लक्ष्य तय करे। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में असफल हुए है वह भी निराश ना होर और आगे अध्ययन कर और बेहतर परीक्षा परिणाम लाऐं इसका प्रयास करें असफलता कहीं ना कहीं सफलता पूरे मन से ना की गई तो इसका परिणाम होती है इसलिए इससे निराश होने की कतई जरूरत नहीं है, अपने घर-परिवार माता-पिता के साथ असफलता को लेकर जो हुआ सो हुआ छोड़कर भविष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से तैयारी करें। इस तरह कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को एक ओर जहां बधाई तो वहीं असफल छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य भी किया। 
नेहा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ग्वाल समाज का किया नाम रोशन
शिवपुरी- ग्वाल समाज घोसीपुरा निवासी नेहा पुत्री प्रभात यादव ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2018-19 में शामिल होकर इस बार कक्षा 10वंी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ग्वाल समाज शिवपुरी का नाम रोशन किया है। नेहा ने 10वीं में 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवपुरी अंचल का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन किया है। कुं.नेहा ने अपनी इस उपलब्धि को माता-पिता व गुरूजनों का आर्शीवाद बताया और शुभचिंतकों की दुआओं के चलते वह इस सफलता पर पहुंची इसे लेकर सभी समाजजनों व सुधिजनों का आभार जताया। कुं.नेहा के कक्षा 10 में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की ओर से बधाई व शुभकामनाऐं दी गई है। 
खनियाधाना की राधिका ने 90 प्रतिशत अंक
जिले के खनियाधाना में राकेश बाबा ब्लॉक अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ खनियाधाना के अनुज मनोज ब्रजपुरिया की बिटिया राधिका ने हाईस्कूल एम पी बोर्ड परीक्षा में 500 में से 451 कुल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गहोई उ.मा.विद्यालय सहित संपूर्ण अंचल का नाम रोशन किया है। बिटिया राधिका की इस उपलब्धि पर उसे विद्यालय के प्राचार्य सुदामा प्रसाद गुप्ता एवम पूर्व प्राचार्य डी डी राय सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी और उवज्जल भविष्य की कामना की। राधिका ने इस उपलब्धि पर शुभम सर एवम आशीष सर का आभारव्यक्त किया। वहीं मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल सहित संपूर्ण जिले की इकाई द्वारा भी राधिका को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
वैष्णवी ने किया बैराढ़ का नाम रोशन
कु.वैष्णवी बंसल पुत्री मोहन लाल बंसल(अध्यापक)माता श्रीमती दीपा बंसल(अध्यापिका) ने सत्र 2019 में कक्षा 10 की परीक्षा में अशासकीय राइजिंग पबलिक हाई स्कूल बैराढ़ जिला शिवपुरी से मध्य प्रदेश की टॉप टेन सूची में 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस सफ लता पर विद्यालय संचालक बीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य श्रीमती कल्पना गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
एसपीएस के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शहर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 10 वीं में स्कूल के छात्र प्रदीप यादव ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं संजय यादव ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, मानसी धाकड़ ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अन्य छात्र आशीष शुक्ला ने 85.6 प्रतिशत, सुमित साहू ने 85 प्रतिशत अनामिका नपित ने 82.8 प्रतिशत और निशा रावत ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 12 वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय से प्रांजल बंसल ने विद्यालय में सबसे अधिक 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं जबकि मोहित ने कॉमर्स संकाय से ही 83.8 प्रतिशत, शुधांशु पाठक ने 83.6 प्रतिशत, हर्षित शर्मा ने 79.2 प्रतिशत और युवराज खन्ना ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एसपीएस गु्रप के डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!