Press "Enter" to skip to content

भैया होटल का प्रशासन ने तोड़ा अतिक्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। शिवपुरी से गुजरने वाले ग्वालियर से बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एचएच और पुलिस की टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार एनएच पर ग्राम ककरवाया से लगी भूमि पर बिना अनुमति के भैया होटल एवं रेस्टोरेंट द्वारा अवैध रूप से रास्ते का उपयोग किया जा रहा था एवं 12 मीटर का डिप्रेस मीडियन का अनाधिकृत रूप से भराव कर रास्ता बनाया गया था। जिसे हटाने के लिए पूर्व में होटल संचालक को नोटिस भी दिया गया था। सोमवार को एनएच और पुलिस की टीम ने अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटावाया और आगे रास्ते पर अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश भी दिए है।

एन एच शिवपुरी के प्रशासक राजेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। यहाँ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। भैया होटल द्वारा अतिक्रमण कर इस रास्ते का उपयोग किया जा रहा था। जिसके कारण आवागमन में बाधा होती थी। इसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है और निर्देश भी दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!