विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कल | Shivpuri News

शिवपुरी। रेलवे द्वारा ओवर हैड 33 के.व्ही. लाईन को अण्डरग्राउण्ड कराने हेतु 33 के.व्ही.पोहरी फीडर पर 01 जून 2019 को प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा डाकबंगला 33 के.व्ही.लाईन पर प्रातः 07 बजे से 03 बजे विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के.व्ही.पोहरी फीडर के बंद रहने से 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी.उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।