Press "Enter" to skip to content

संतान सुख का भरोसा दिलाकर बदमाश ले गए ढाई लाख के गहने / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद क्षेत्र के कुशियारा गांव में कार से आए तीन बदमाशों ने नि:संतान दंपती को संतान सुख दिलाने का झांसा दिया, फिर पूरे परिवार को पूजा-पाठ में उलझाया और ढाई लाख रुपए के गहने ठग लिए। ठगी की घटना के बाद सिरसौद थाने सूचना दी गई लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक कुशियारा गांव के रहने वाले गणेश रावत पुत्र अतर सिंह रावत की शादी के बाद से कोई संतान नहीं है। गुरुवार को सुबह 11 बजे ऑल्टो कार से तीन बदमाश गांव में पहुंचे। इनमें से दो बदमाश कार से उतरकर गणेश रावत के पास पहुंचे और कहा कि आपके रिश्तेदारों ने बताया है कि आपके यहां संतान नहीं हुई है। इसलिए अनुष्ठान करा लो।

अनुष्ठान के बाद आपको संतान सुख मिल जाएगा। रिश्तेदारों की बात करने पर गणेश रावत, उसकी पत्नी ममता रावत और पिता अतर सिंह रावत अनुष्ठान कराने के लिए तैयार हो गए। अनुष्ठान के क्रियाकर्म में बदमाशों ने पूरे परिवार को उलझाया। इसके बाद गणेश और ममता को नारियल गाढ़ने के लिए दूर भेज दिया। इसके बाद उनके पिता से कहा कि वे पीठ फेरकर भजन करें। जब अतर सिंह भजन करने लगे तो बदमाश घर में रखी गहनों की पोटली उठाकर कार में बैठकर भाग गए।

बदमाशों ने पत्नी को झांसे में लेकर गहने पोटली में रखवाए, पति और ससुर को भनक नहीं लगने दी

दो बदमाश कार से उतरे और एक बदमाश कार में ही बैठा रहा। अनुष्ठान के लिए गतिविधियां शुरू कीं और ममता रावत से अलग में बातचीत की जिसका पति गणेश व ससुर अतर सिंह को भनक तक नहीं लगी।

बदमाशों ने ममता से गहनों की पोटली बनाने को कहा और उसे पानी में भिगोकर उसी का पानी पीने की बात कही। पोटली में क्या है, इस बात का पता गणेश व अतर सिंह को नहीं था। बदमाशों ने ममता व गणेश से नारियल 1.50 किमी दूर जाकर गाढ़ने की बात कहकर भेज दिया जबकि पिता अतर सिंह से कहा कि पीठ फेरकर भजन करो। इसी बीच बदमाश गहने लेकर भाग निकले।

नारियल गाढ़कर पति-पत्नी घर पर लौटे तो पिता भजन करते हुए मिले

गणेश और ममता रावत नारियल गाढ़कर घर लौटे तो वहां अनुष्ठान कराने वाले बदमाश कार सहित गायब थे। पिता अतर सिंह पीठ फेरकर भजन करते मिले। जब पिता से पूछा तो कहा कि मुझे पीठ फेरकर भजन करने को कहा था। इसलिए पलटकर नहीं देखा। मौके से गहनों की पोटली और बदमाश गायब थे।

संतान सुख का भरोसा दिलाकर बदमाश ले गए ढाई लाख के गहने

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!