Press "Enter" to skip to content

यातायात सफ्ताह आज से हुआ प्रारंभ ,एसपी ने किया उद्धाटन | Shivpuri news

सुनील रजक शिवपुरी। शहर में आज से यातायात सफ्ताह प्रारम्भ हो गया हैं। इसकी तैयारी भी यातायात ने शुरू के दी है। शहर में जगह जगह होर्डिंग लगाकर जनता को संदेश दिया जा रहा हैं।एवं यातायात रथ भी निकाला गया है जिससे सड़क पर चलने बाले यात्रियों के किये संदेश मिलता रहेगा। गाड़ी की स्पीड क्या होना चाहिए,  हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाये, धीमी गाड़ी चलाये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया यातायात सप्ताह का शुभारंभ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह की आज दिनांक 4 फरवरी को शुरूआत की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवुपरी द्वारा यातायात रथ कोे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले में यातयात व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं भविष्य में यातायात सप्ताह जैसी योजनाओं को सालभर सुचारू रूप से चलाने में पुलिस की मदद की भी आमजनता से अपील की। सड़क सुरक्षा सप्ताह की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने हेतु पुलिस का सात दिन का जागरूकता अभियान चलेगा जिसमेें शहर में पैदल मोबाइल कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार, स्कूल और कॉलेज में यातायात का प्रचार, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने,अतिक्रमण हटवाना, बिना नंबर वाहनों को समझाइश दी जावेगी, जो कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उसको छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गुलाब का फूल देकर उनको गलती का एहसास कराया जाएगा ताकि वह भविष्य में यातायात नियमों का पालन करें।
शहर मेें 5 फररवरी को हेलमेट वितरण एवं हेलमेट रैली का आयोजन किया जाएगा बाद 6 फरवरी को वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 7 फरवरी को स्कूली बच्चों एवं यातायात पुलिस की रथ रैली का आयोजन, 8 फरवरी को स्कूलों में जाकर यातायात के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, 09 फरवरी को रेडियम अभियान बाद 10 फरवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम एवं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर,एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर,रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव,प्रभारी पुुलिस कण्ट्रोल रूम विजेन्द्र राजपूत,सूबेदार गायत्री इटोरिया,सूबेदार नीतू अवस्थी, रोटरी कल्ब अध्यक्ष सर्वेश अरोरा, एवं पुलिसकर्मियों सहित पत्रकारगण ,टेम्पो चालक एवं आम नागरिक शामिल रहे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह कैसे मनाया जाता है
सड़क सुरक्षा सप्ताह निम्नलिखित गतिविधियों के द्वारा मनाया जाता है:
गुलाब, चॉकलेट और फूलों सहित सड़क सुरक्षा पत्रक सड़क पर यात्रा करने वाले यात्रियों में बाँटे जाते हैं।
सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के साधनों, तरीकों और आवश्यकताओं के बारे में व्याख्या की जाती है। उन्हें सड़क पर कहीं भी ड्राइविंग करते समय हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।
बहुत सी पेंटिंग और कला प्रतियोगिताएं, सड़क सुरक्षा घोषणाएं, प्रदर्शनियों, सड़क नियमों का परीक्षण, हेलमेट के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए लड़कियों की स्कूटर रैली, अखिल भारतीय रेडियो पर सड़क सुरक्षा पर वाद-विवाद, कार्यशालाएं, सेमिनार आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
चालकों को सड़क सुरक्षा की ओर प्रोत्साहन देने के लिए मुफ्त चिकित्सा जाँच और ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।
ताश का खेल, पहेली, बोर्ड खेल सहित यातायात सुरक्षा खेल आदि का आयोजन स्कूल के बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया जाता है
*सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 विशेष*
इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जायेगा, इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह की यह *30वीं वर्षगांठ* है। इस विशेष दिन को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरु कर दी गयी है। इस विशेष सप्ताह को देखते हुए यातायात विभाग अभी से तैयारियों में लग गया है और लोगों में यातायात तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के विषय में जागरुकता लाने के कई सारे कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!