Press "Enter" to skip to content

अमोला से ट्रेक्टर तो दिनारा से बाइक चुरा ले गए चोर-shivpuri news

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज मंदिर के बाहर खड़ी एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। बाइक मालिक वीरेंद्र पुत्र बद्रीप्रसाद कुशवाह निवासी हाइवे रोड करैरा ने बताया कि वह डामरौनकला में िस्थत रामजानकी मंदिर के दर्शन करने के लिए गया हुआ था और उसने बाइक को मंदिर के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह दर्शन कर लौटकर आया ताे देखा कि बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। युवक थाने गया और बाइक चोरी की घटना की शिकायत दर्ज करवाई। 
अमोला से ट्रेक्टर चुरा ले गए चोर
अमोला थाना क्षेत्र के तहत चोर घर के बाहर रखा ट्रेक्टर चुराकर ले गए। ट्रेक्टर मालिक मानसिंह पुत्र मुरारीलाल जाटव निवासी घसारही ने बताया कि रोज की ही तरह उसने अपना ट्रेक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। जब सुबह वह जागा तो देखा कि ट्रेक्टर गायब है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन ट्रेक्टर का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रेक्टर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!