
शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी में सुभाष पार्कके पास आज सुबह कचरे में आग लग जाने से वहां रखे सिंध जलावर्धन योजना के तहत डाले जाने वाले पाइप भी आग की चपेट में आकर धूं धूंकर जल उठे। आग को बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन आग पर कोई काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि पाइप जब पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए तब जाकर आग बुझ सकी।






Be First to Comment