जनसमस्या निवारण शिविर कल-shivpuri news

शिवपुरी। नगर पालिका से संबंधित जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले अतिक्रमण अवैध कब्जा, जलप्रदाय तथा शासन की अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ प्राप्त न होने की शिकायतों के निराकरण के लिए शिवपुरी नगर पालिका के 4 से 5 वार्डों के समूह पर जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन 29 जनवरी से 25 फरवरी तक सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इन शिविरों के नोडल अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद प्रसाद भार्गव को बनाया गया है। 
सीएमओ नपा सीपी राय ने बताया कि यह शिविर 29 जनवरी को प्राप्त 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड क्रमांक 1 एवं 39 के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अंबेडकर पार्क पानी की टंकी के पास ठकुरपुरा में आयोजित होगा।