
शिवपुरी। 18 प्लस वैक्सीन कैंप माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन ने होटल पीएस में आयोजित किया। जिसमें मंत्री सुरेश राठखेड़ा, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक जसवंत जाटव और महेंद्र यादव मौजूद थे। सर्व प्रथम जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ़ऋषिश्वर और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सिस्टर अलका श्रीवास्तव और पूनम अटेरिया का माला शाॅल व श्रीफल से सम्मान किया।
इस अवसर पर युवकों से संवाद किया और कहां की वैक्सीन हमारा एकत्रित रक्षा कवच है पर हमें मास्क लगाए रखना है और 2 गज की दूरी तथा अनावश्यक घर से ना निकले। वैक्सीन कैंप की व्यवस्थाओं का निर्वाहन हरवीर रघुवंशी, पवन जैन और विजय शर्मा देख रहे है। इस मौके पर मंगलम संस्था के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जनपद के उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, जिला किर्केट asosiyeson के संजय सांखला, योगेंद यादव, नगर पालिका के पार्षद इस्माइल खान, विवेक अग्रवाल, आकाश शर्मा, राठौर समाज के राष्ट्रीय सचिव हरीओम राठौर, चंदू श्रीवास्तव, ब्राह्मण समाज विवाह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलोदा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
Be First to Comment