Press "Enter" to skip to content

नौकरी से सेवानिवृत्त हुए अब समाज के लिए कार्य करने का समय-shivpuri news

– सेवानिवृत्त हुए 7 कर्मचारियों को एडीएम ने बांटे पीपीओ
शिवपुरी। शिक्षक के रूप में कई दशकों तक कार्य कर आपने शिक्षा का अलख जगाया है। शिक्षक समाज का वह हिस्सा है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षक ही कहलाता है। सेवानिवृत्ति सिर्फ सरकारी नौकरी से हुई है, लेकिन समाज और शिक्षा के लिए आपको जीवन पर्यंत कार्य करना है। यह बात शुक्रवार को पिछले माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए कलेक्ट्रेट में आयोजित विदाई समारोह में एडीएम अशोक चौहान ने कही। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को माला पहनाई और पीपीओ वितरित किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आरबी शिंडोस्कर, जिला पेंशन अधिकारी छवि जैन विरमानी, शिक्षा विभाग के एकाउंट ऑफिसर ऐश्वर्य शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। जनवरी माह में शिक्षा विभाग में कार्यरत तीन शिक्षक, तीन सहायक शिक्षक सहित एक भृत्य सेवानिवृत्त हुआ है जिनमें शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ठर्रा, ओमप्रकाश शर्मा, रविन्दर अरोरा दिनारा, सहायक शिक्षक लालसिंह मौर्य मगरौनी, अतुल कुमार भार्गव लुकवासा, जगन्नाथ प्रसाद वर्मा सेंवड़ा सहित डीईओ कार्यालय में पदस्थ भृत्य रामबाबू शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!