
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तानपुर
में घर के बाहर खेल रहे पांच मासूम पटाखा चलाते चिंगारी से झुलस गए, एक
बच्ची ज्यादा घायल हो गई। बच्चों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के
लोगों ने स्वजन को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्वजन घर पहुंचे जख्मी हुए
बच्चों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में
मौजूद डॉक्टर ने सभी घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया।
इस मामले
के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तानपुर थाना सिरसौद में रहने
वाले उदयभान पुत्र दीवान आदिवासी 5 साल, अमन पुत्र दीवान आदिवासी 7 साल,
छोटू पुत्र किशनलाल 10 साल, अजय पुत्र नाथन आदिवासी 10 साल तथा सेवंती
पुत्री नाथन आदिवासी 4 साल के माता-पिता रविवार को लकड़ी काटने गए थे। शाम 5
बजे सभी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।तभी कोई बच्चा घर के अंदर से पटाखे
ले आया और बाहर आकर पत्थर पर रखकर जलाने लगा।पटाखा जलाते समय सभी बच्चे
झुंड लगाकर आसपास खड़े हो गए। पटाखे के फटते ही पत्थर के टुकड़े हो गए।
पत्थरों के टुकड़ों और चिंगारी से सभी बच्चो घायल हो गए। लकड़ी काटकर जब
बच्चों के माता-पिता घर पहुंचे तो बच्चे रोते बिलखते हुए मिले। बच्चों को
जख्मी हालत में देखकर बच्चों के पिता के 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर बच्चों
के घायल होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची
सभी बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।






Be First to Comment