Press "Enter" to skip to content

पुलिस से ट्रेक्टर छुड़ाकर ले गए दबंग- shivpuri news

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत जगतपुर तिराहा कोलारस पर पुलिस से रेत का ट्रेक्टर आरोपित छुड़ाकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सेनिक सुरेश जाटव निवासी जगतपुर कोलारस ने बताया कि उन्होंने रेत से भरा अवैध ट्रेक्टर शनिवार को शाम के समय पकड़ा था। जब वह ट्रेक्टर को थाने ले जा रहे थे तभी आरोपित भानू तोमर, सोनू निवासी जगतपुर आए और ट्रेक्टर को रोककर गाली-गलौंज करने लगे व जान से मारने की धमकी देकर ट्रेक्टर को छुड़ाकर ले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!