Press "Enter" to skip to content

मॉं जीणमाता का मंगल पाठ कल | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर में मॉं जीण माता भक्त मण्डल के तत्वाधान में आज 12 मई रविवार को संगीतमय अटल क्षत्राणी जयंती मैया का मंगल पाठ का आयोजन स्थानीय शहर के हृदय स्थल नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सायंकाल 7:30 बजे से रखा गया है। सभी जीण माता भक्त मंडल के सदस्य एवं माता रानी के भक्तों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें एवं माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त करें। यह आयोजन जीण माता भक्त मंडल शिवपुरी की ओर से होने जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमीजनों से मॉं जीणमाता दरबार में पहुंचकर आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। यहां बता दें कि शहर में आए दिन शहर के विभिन्न इलाकों में मॉं जीणमाता का मंगल पाठ सुख-समृद्धि, यश, वैभव बढ़ाने वाला होता है और इसे लेकर आए दिन धर्मप्रेमीजन अपने घरों एवं धार्मिक स्थलों पर आयोजन कर पुण्य लाभ अर्जित करते है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!